VIDEO : मुंगेर में हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से युवक की मौत
Posted by tejraj
Posted on May 02, 2018
with No comments
मुंगेर में हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है.वह सुबह खेत में शौचालय के लिए गया था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्तपताल मुंगेर भेज दिया है. घटना हरपुर थाना क्षेत्र के गनेली गांव की है. गांव के भीम साह सुबह शौच करने के लिए बाहर गया था. तभी ग्यारह हजार की तार की चपेट में आ गया. इससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.घटना की जानकरी मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए. इसकी सूचना बिजली विभाग को दी. इसके बाद बिजली विभाग के अधिकारियों ने लाइन काटा.from Latest News बिहार News18 हिंदी https://ift.tt/2rbAlrP
0 comments:
Post a Comment